“भगवान परशुराम पाँच दिवसीय ”उत्सव प्रारम्भ”
23 अप्रेल को भगवान जी की भव्य शोभायात्रा,आरती,सम्मान,धर्मसभा,सहभोज का आयोजन


बिलासपुर ।(वायरलेस न्यूज) आज विकास नगर 27 खोली स्थित पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी परिषद में भगवान परशुराम प्रकतोत्सव शोभायात्रा मनाने समग्र ब्राह्मण समाज संग परशुसेना सनातन धर्म के अनुयायियों में से संरक्षक सर्वश्री पं बंशीलाल गौराहा,अध्यक्ष छ ग ब्राह्मण डॉ प्रदीप शुक्ला,अध्यक्ष कान्यकुब्ज पं अरविंद दीक्षित,पं विजय ओझा अध्यक्ष सरजूपारी समाज,पं राजेश मिश्रा सनादय समाज,पं देवीदत्त नायक,पं अमित मिश्रा उड़िया ब्राह्मण,सुरेश शर्मा मारवाड़ी ब्राह्मण,बी महेश तेलगू ब्राह्मण,श्रीराम परसाई जिझोतिया समाज,महेश भार्गव भार्गव समाज,अभय नारायण राय भूमिहार ब्राह्मण,ललित पुजारा गुजराती ब्राह्मण,मोहन देव पुजारी मराठी ब्राह्मण,गोपाल मुखर्जी बंगाली ब्राह्मण,विवेकानंद झा मैथिली ब्राह्मण,एस भारतीयन केरल ब्राह्मण,श्रीमती बसंती काक कश्मीरी ब्राह्मण,महेश शर्मा गौड़ ब्राह्मण,एम सुरेश दक्षिण ब्राह्मण सहित परशुसेना के पं चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,पं विवेक बाजपेयी.पं विनय शर्मा.पं राजकुमार तिवारी.पं प्रणव शर्मा,पं प्रभात मिश्रा सहित समस्त विप्र समाज ने सर्व सहमति से निर्णय लिया की भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भक्ति मय वातावरण के साथ पाँच दिवसीय जन्म उत्सव आयोजन में आज 19 अप्रेल को सामाजिक भवन लोखंडी में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना से प्रारम्भ हुआ कल 20 अप्रेल को रक्तदान शिविर, 21 अप्रेल को सांस्कृतिक कार्यक्रम,22 अप्रेल को सुबह से ही कान्यकुब्ज भवन इमली पारा में ध्वज अर्पित करने के बाद विधि विधान से भगवान श्री हरि के छठवें अवतार भगवान परशुराम की पूजा,अर्चना,अभिषेक,शृंगार व यज्ञ हवन भंडारा का भव्य आयोजन आयोजित है संध्या मंत्रोचारण सहित घर घर 11 दीपक जलाकर विश्व कल्याण की कामना,प्रार्थना की जावेगी।
23 अप्रेल को नगर स्थित शीतला माता मंदिर दयालबंद से भव्य शोभा यात्रा पूजन अर्चन के बाद निकलेगी गाँधी चौक,जूनाबिलासपुर,गोलबाज़ार,सदर बाज़ार होते हुये देवकीनन्दन स्कूल में समाप्त होगी । धर्म सभा में आचार्य राजेश्वर जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म संसद एवं योगाचार्य आशीर्वाद देंगे ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि परशुराम का शाब्दिक अर्थ फरसा लिये हुये राम है वे शिवभक्त थे शिव ने ही उन्हें फरसा प्रदान किया था । भगवान शिव ने ही युद्ध कौशल सिखाया था । फरसा रखने के कारण वे परशुराम कहलाये वे ऋषि जमदग़्नि व माता रेणुका देवी के पुत्र थे और असत्य के घोर विरोधी थे । वे राष्ट्र रक्षा और लोक कल्याण हेतु सहस्त्रार्जुन का संहार,बलि प्रथा पर रोक,दलितों की रक्षा,वसुधैव कुटुम्बकं सामाजिक क्रांति के प्रणेता अन्याय हंता शस्त्र और शास्त्र के समन्वय थे इस कारण वे विप्रजनो के आराध्य भी है । उसी कड़ी पर समग्र विप्र प्रमुखों ने विचार रखे प्रमुख उपस्थिति में बी के पांडेय,एस पी चतुर्वेदी,राजेश पांडेय,संजय दुबे,अपूर्व तिवारी,शिवा मिश्रा,संजीव शर्मा डॉ विद्याभूषण पांडेय,प्रतीक तिवारी,आलोक त्रिवेदी,आशीष शुक्ला,हर्ष दिवेदी दीपेश शुक्ला.प्रभाकर पांडेय,हर्षिता पाण्डेय,राकेश गौराहा,दीप्ति बाजपेयी,डॉ उषाकिरण बाजपेयी,संध्या शुक्ला,अशोक उपाध्याय,आशुतोष तिवारी,संजीव मिश्रा,संदीप बाजपेयी.राजीव अवस्थी,सीमा पांडेय.शिल्पी तिवारी,रमेश मिश्रा,डॉ विनोद तिवारी,संजय शुक्ला,महेश दुबे टाटा महाराज,निर्मेश गौराहा.चन्द्र प्रदीप बाजपेयी.श्रवण चतुर्वेदी,रेखेंद्र तिवारी.सिद्धनाथ शर्मा.ऋषभ चतुर्वेदी,शिद्धांशु मिश्रा,आशुतोष शर्मा,दीपक तिवारी,जयश्री शुक्ला,अरुणा दीक्षित,राजकुमार शुक्ला,सुदेश दुबे,गौरव तिवारी,संतोष अवस्थी,विवेक शास्त्री,अभिषेक तिवारी,दिनेश त्रिपाठी,श्रद्धा तिवारी.अलका तिवारी,चारु शर्मा,सुधा शर्मा,तृप्ति बाजपेयी,पूनम शुक्ला,पुष्पिका गोस्वामी,नेहा तिवारी,अंतिमा पांडेय,सुरेश शर्मा,शिवा मिश्रा.अमित शुक्ला,मनीष शर्मा,चन्द्र शेखर बाजपेयी,भावना बाजपेयी,हर्षा,सृष्टि गोस्वामी,पार्वती,मनहरण गोस्वामी,शाश्वत तिवारी,सुनील बाजपेयी महर्षि बाजपेयी,सिद्धार्थ पांडेय,ऋषि तिवारी,भावेशदुबे,प्रतीक तिवारी.संदीप तिवारी,गोपाल तिवारी,कमल तिवारी सहित भारी संखिया में विप्रजन उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *