बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद अरुण साव, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने हैदराबाद रवाना हुए।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 2 एवं 3 जुलाई 2022 को हैदराबाद में आयोजित है। इस बैठक से पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों को तेलंगाना राज्य के एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 48 घंटे “संपर्क अभियान” चलाकर अलग-अलग बैठके लेना है। इस योजना के तहत् पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद अरुण साव आज हैदराबाद रवाना हुए। वे 30 जून 2022 एवं 1 जुलाई 2022 को तेलंगाना राज्य के परकल (104) विधानसभा क्षेत्र में कई बैठके लेकर संपर्क अभियान चलायेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों से भेंट कर चर्चा करेगें। तत्पश्चात 2 और 3 जुलाई 2022 को हैदराबाद में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होगें। जिसमें पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। उक्त बैठक में देश भर के 300 के लगभग प्रमुख नेतागण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा आदि बड़े नेतागण शामिल होगें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
