किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी कार्यकर्मो को ले के हर मंडल में भाजपा की बैठक सम्पन्न होना है इसी तारतम्य में कल भाजपा मंडल पिथौरा की बैठक स्थानीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की शुरुवात प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर अग्रवाल,जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही,जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,मंडल प्रभारी डॉ विमल चोपड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रेमशंकर पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये,जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर,प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा पीयूष मिश्रा,मंडल अध्यक्ष भाजपा नरेश सिंघल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र में माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर किया।

सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी जगनाथ पाणिग्रही ने पिछले दिनों सम्पन्न हुए मंडल के सभी कार्यकर्मो की समीक्षा की।

मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तरीय पर जाकर काम कैसे करना है जनता तक केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं राज्य की भूपेश सरकार की नाकामियों को भी बताना है।तथा शक्ति केंद्र के संयोजक एवं सह संयोजकों को बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कौन कौन से कार्य करना है इस विषय पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

श्री पाणिग्रही ने मंच पर विराजमान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओ की सहमति से ताली बजवाकर बहुत से प्रस्ताव सर्व सहमति से पास किये गये इन प्रस्ताव में मुख्य रूप से निम्न बिन्दुवों पर चर्चा हुई।

हर माह मंडल की समीक्षा बैठक आहूत की जाएगी,मंडल के पदाधिकारियों को एवं भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा,मंडल के 48 बूथों के बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी से जुड़े सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों को घर के बाहर अपने पदनाम के साथ नेमप्लेट लगवाना है,6अप्रैल को सभी बूथों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केक काटकर,मिठाई बाटकर,उत्सव के रूप में मनाना है,पार्टी के हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा अनिवार्य रूप से लगाना है एवं अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा शंकर अग्रवाल,जिला भाजपा अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,मंडल प्रभारी डॉ विमल चोपड़ा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री विक्की सलूजा एवं आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा ने किया।

बैठक में बहुत बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के संयोजक,सह संयोजक,बूथ स्तर के कार्यकर्ता,सभी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *