भाटापारा से कोयम्बटूर जाने भाटापारा स्टेशन मे चलती ट्रेन चढ़ने के प्रयास में यात्री का हाथ फिसला पहले से अलर्ट रेसुब के जवान ने दौड़कर बचाई यात्री की जान
भाटापारा /बिलासपुर / (वायरलेस न्यूज़) भाटापारा रेल सुरक्षा बल के एक जवान ने कल रात्रि को साउथ जाने वाली एक सुपरफास्ट ट्रेन में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री का हाथ फिसल गया जिसकी जवान ने अपनी जान की परवाह किये बेगैर यात्री को हाथ से पकड़कर बाहर खींचते हुए उसकी जान बचा कर अपने कर्तव्य पालन किया। इस संबन्ध में भाटापारा रेल सुरक्षा बल पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक बीड़ी गोस्वामी ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा

आयुक्त(आईजी) ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में लगातार यात्रियों को चलती ट्रेनों में चढ़ने से रोका जाता है अगर कोई चलती ट्रेन में यात्री चढ़ने के प्रयास में पैर हाथ फिसलता है तो ऐसे समय प्लेटफॉर्म में हमेशा तैनात और अलर्ट रहने वाले रेसुब के जवान उनकी जान बचाने अपनी जान की बाजी लगाने में नही हिचकते है ऐसे ही एक वाक्या कल रात भाटापारा रेल्वे स्टेशन में ट्रेन संख्या 22647 कोरबा कोच्चूवेली सुपरफास्ट ट्रेन 12बजकर 40 मिनट में प्लेटफार्म नबर तीन पर आई और 12बजकर 42 मिनट में रवाना हुई इसी बीच एक यात्री चलती ट्रेन में कोच का हेंडिल पकड़कर चढ़ने लगाऔर अचानक उस्का हाथ फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म में घसीटता जा रहा था पहले से रेसुब भाटापारा का अलर्ट जवान रूपक कुमार ने ये देखकर दौड़ते हुए अपनी जान की परवाह किये बगैर यात्री के प्लेटफार्म और ट्रेक में जाने से बचाते हुए अपनी ओर खींचकर उक्त यात्री की जान को बचाया पूछताछ में रायपुर जिले ग्राम भैसमुड़ा थाना भैसमुड़ा निवासी लेखराज टंडन पिता श्यामरतन टंडन 25 बताया की उसका इस ट्रेन के कोच नम्बर एस 3 के बर्थ नंबर 39 था । वो भाटापारा से कोयम्बटूर जा रहा था। उसने अपनी जान बचाने के रेल सुरक्षा बल के जवान रूपक कुमार और पोस्ट के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का आभार प्रकट किया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
