भूपदेवपुर स्टेशन के शिवा कंप्यूटर्स में आर पी एफ रायगढ़ ने मारा छापा सात ई टिकट के साथ युवक आर पी एफ के हत्थे चढ़ा।
रायगढ़। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक एवम् उनकी टीम की सक्रियता से रायगढ़ जिले में लगातार अवैध रेल टिकट बनाकर बेचने वाले टिकट दलालों के विरूद्ध अभियान चला कर उन्हे पकड़ा जाता है आठ जनवरी को रेल सुरक्षा बल की टीम ने भूपदेवपुर के रेलवे स्टेशन के पास शिवा कंप्यूटर्स में दबिश देकर टिकट बनाने वाले एक युवक को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया की 08जनवरी 2024 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायगढ़ से उप निरीक्षक अखिल सिंह, हमराह बल सदस्यों के साथ भूपदेवपुर स्टेशन के पास स्थित शिवा कम्प्यूटर्स नामक दुकान पर पहुँचकर मौजूद दुकान संचालक से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम शिवा वैष्णव वल्द-श्री गौरीशकर वैष्णव, उम्र-27 वर्ष, निवासी-हाउस नंबर 196, ग्राम-डोगीतराई, थाना-भूपदेवपुर, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। दुकान संचालक को लिखित नोटिस देकर उसके पास रेलई-टिकट बनाने बाबत् इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच व सहयोग करने के लिए कहा गया, जिस पर उसने अपने पास मौजूद मोबाईल द्वारा कुल 01 नग पर्सनल यूजर आईडी (1.SHIVACOMPUTERS) से बनी हुई 07 नग Past Ticket रेलई-ई टिकट बनना पाया पाया गया। टिकटों का कुल कीमत 1825/-रूपये है। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 52/2024 दिनांक 08.01.2024 धारा 143 रेल अधिनियम दर्ज कर जांच में लिया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
