बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 14 अक्टूबर 20)
स्व अजित जोगी की बहू ,अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के जाति मामले की सत्यापन समिति ने समीक्षा करने के बाद फैसले को सुरक्षित रखा है। जाति छानबीन समिति ने अभी तक पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर समीक्षा की। जिसके बाद अब समिति ने आज फिर से एक दिन के लिए और अपना फैसला सुरक्षित रखा है। जाति सत्यापन समिति के सभी सदस्य एक बार फिर दस्तावेजों का अवलोकन करेंगे। जबकि सभी को मालूम है की यह समिति ही गलत है नियम विरूद्ध बनी हुई है आज तक राज्यपाल का इस समिति और कनून को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है इस पर राज्यपाल महोदया की हस्ताक्षर ही नहीं हुआ है ।हम आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मामले की समीक्षा करने के बाद फैसला बुधवार तक सुरक्षित रखा। वहीं आज सत्यापन समिति ने फिर से दस्तावेजों के अवलोकन का हवाला देकर फैसले को फिर एक दिन के लिए सुरक्षित रखा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साफ जाहिर हो रहा है कि सरकार द्वारा इसको 16 तरीक तक टालने कलेटर मुंगेली को कहा गया है उल्लेखनीय है कि सोमवार को ऋचा जोगी ने जवाब के लिए कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए 10 दिनों का वक्त मांगा था। हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अधिनियम 2013 के संशोधन और जिला समिति के नोटिस को चुनौती दी थी। साथ ही कांग्रेस पर जाति प्रमाणपत्र रद्द करवाकर मरवाही उपचुनाव लडऩे देने से रोकने का आरोप भी लगाया है। वहीं आज जाति छानबीन समिति ने अभी तक पेश किए दस्तावेजों के आधार पर समीक्षा की। जिसके बाद समिति ने एक दिन के लिए फैसला सुरक्षित रखा है। बता दें कि आज सभी को जाति मामले में फैसला का इंतजार था। कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने जाति रद्द करने की मांग की है। आपको ज्ञात होगा माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने स्वर्गीय अजीत जोगी के जाती मामले में स्थगन आदेश दिया हुआ है ।जब तक जोगी के मामले का निराकरण नहीं हो जाता तब तक बेटे बहू का जाति मामले का निराकरण संभव नहीं है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
