रायगढ़ ।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ के जननेता और रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने के बाद भाजपा कार्यालय पहुँचे नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने पत्रकारों से रूबरू होकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि छत्तीसगढ़ में अवैध शराब की खुलेआम बिक रही है और अन्य प्रदेशों की शराब खुलेआम बिक रही है और छत्तीसगढ़ शराब का हब बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में झारखण्ड,ओडिसा,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, हरियाणा जैसे प्रदेशो से लाकर शराब छत्तीसगढ़ में दुकानों में बेची जा रही है। पुलिस को जब गांववालो द्वारा शिकायत की जाती है तो कोई कार्यवाही नही की जाती है। अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। सांसद विजय बघेल ने धरना देकर लॉक डाउन के समय भी शराब की बिक्री सरकार ने करवाई है विरोध करने पर एफआईआर तक इस सरकार ने कर वाई है। प्रदेश में कोचियों के माध्यम से शराब बिक़वाई जा रही है घर घर मे शराब भेजने की व्यवस्था इस सरकार ने करवाई है छत्तीसगढ़ शराब का हब बन गया है युवाओ को नशा से कैसे बचाया जाए । सरकार के संरक्षण में जो शराब की बिक्री हो रही है ।छत्तीसगढ़ में अपराध में वृद्धि हो रही है।नेशनल क्राइम ब्यूरो के रिकार्ड के मुताबिक 2019 में छत्तीसगढ़ चोथे नंबर पर हैअनाचार और हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है और 55 प्रतिशत बच्चों के साथ हुई बलात्कार की घटनाएं है जो बड़ी हैअपहरण की घटना में छत्तीसगढ़ सातवे नंबर पर है।इतना मनोबल बढ़ा हुआ है इन असमाजिक तत्वों का की दिनदहाड़े वो गोली चलाने में संकोच नही कर रहे है कभी गृह मंत्री समीक्षा तो कभी डीजी समीक्षा लेते है इन सब के बावजूद प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है सरगुजा से रायपुर तक अपराधियों को बोल बाला है आखिर छत्तीसगढ़ की पुलिस इतनी बेबस क्यों है कि अपराधियों पर पुलिस की भय नाम की चीज नही है शान्ति के टापू के रूप में जाना जाता था ।अब ये अपराध गढ़ की ओर बढ़ रहा है। राममंदिर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री कौशिक ने कहा कि राम मंदिर को ले कर प्रदेश के एक मंत्री ने बिलासपुर मेंबयान देकर कहा कि ये चंदे वाले राम भगवान है ।कांग्रेस के लोग चंदे का हिसाब मांग रहे है मै कहता हूं कांग्रेस ने कितना चंदा दिया है जो वो हिसाब मांग रहे है।
[2/13, 00:46] Anil Ahuja: भूपेश सरकार पर जमकर बरसे ने प्रदेश में बिक रही है बाहरी प्रदेशो की अवैध शराब, अपराधियो का गढ़ बन गया है छत्तीसगढ़, पूरे देश मे चोथे नंबर पर है हमारा प्रदेश, अपहरण के मामले में सातवें नंबर पर है छत्तीसगढ़
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
