अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भूपेश सरकार 3 वर्षो से खेल पुरस्कार और न ही खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे है,सतनामी समाज के लोगों को प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जा रही : धरमलाल कौशिक

On: October 12, 2022 2:07 PM
Follow Us:

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज)भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, हमे गर्व है कि हम मोदी जी के नेतृत्व वाली पार्टी के सदस्य है।
आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर की जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में करने और सभी को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने अलग-अलग स्तर पर कई प्रकार से मोर्चा का गठन किया है। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत बनाने सत्त लोगो से संपर्क बनाये रखना है। इसी वजह से संगठन को मजबूत करने हर स्तर पर बैठके हो रही है। जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर संपर्क बनाये रखने को कहा। उन्होंने कहा कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ की हड्डी है। हमारे कार्यकर्ताओं को मान सम्मान एवं महत्व देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्हें हम सम्मान देंगे और जब उन्हें इस बात का अहसास होगा तभी वे सहर्ष कार्य करने को तत्पर रहेंगे। डॉ.रमन सिंह सरकार के कार्यकाल के दौरान काफी अधिक संख्या में मंगल भवनों का निर्माण किया गया और जितने अधिक कार्य अनुसूचित जातियों के लिए किए गये आज तक कांग्रेस सरकार ने कहीं किया। प्रधानमंत्री आवास योजना से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वर्ग ही लाभान्वित हुए है, लेकिन वर्तमान सरकार ने सभी जनहितैषी कार्य बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान मोदी सरकार के 8 वर्षो के कार्यकाल में किए गए कार्यो का जनता तक प्रचार प्रसार करें।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा बहुत अधिक प्रभावशील है। छ.ग. के 52 विधानसभा क्षेत्रो में काफी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरूघासीदास जी के पद चिन्हों पर चलते हुए हमें संघर्ष करते हुए आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए केन्द्र सरकार ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की है, किंतु कांग्रेस की बघेल सरकार की उदासीनता के फलस्वरूप अनुसूचित जाति को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पूरे प्रदेश में सड़को की हालत जर्जर है। विगत 3 वर्षो से खेल पुरस्कार नहीं दिए जा रहे है और न ही खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए जा रहे है। सतनामी समाज के लोगों को प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हमें समग्र विकास अभियान चलाना है और आगामी चुनाव में हमें भाजपा सरकार बनाना है।
छत्तीसगढ़ महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि डॉ.आम्बेडकर जी हमारे संविधान निर्माता है उन्होंने सभी को एक सूत्र में बांधने का काम किया। डॉ.रमन सिंह सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान काफी जनहितैषी कार्य किए और सामाजिक समरसता लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के विधायको एवं मंत्रियों की पर्याप्त संख्या रहेगी।
इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे एवं जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र भावे व अंत में जिला महामंत्री योगेश बोले ने आभार प्रदर्शन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व विधायक अम्बेश जांगडे, वेदराम जागड़े, सुनीता पाटले, महेश चंद्रिकापुरे, नरेन्द्र कोशले, ऋषि केशरी, आत्माराम बंजारे, सुकृता गोयल, संतोषी भोई, संतोषी पनौरे, राजकुमार, श्याम खाण्डेकर, सत्येन्द्र बंजारे, विरेन्द्र कुमार जांगड़े, सुशांत जांगड़े, चित्रकांत लहरे, गौकरण सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सूर्या, आनंद रात्रे, प्रमोद सागर, जय औसरिया, विनोद कुमार, विकास गोरख, हरवंश कस्तूरिया, बुधराम, दीनबंधु कौशिक, ललित सारथी, विकास, रामप्रसाद भार्गव, दुर्गा प्रसाद कुर्रे, तुलसी बघेल, जवाहर मनोज कुमार बांधेकर, जितेन्द्र अंचल, राजकुमार अहिरवार, राजू रात्रे, मनोज वर्मा, लक्ष्मीनारायण मेहर, नागेन्द्र सांडिल, लोकनाथ बंजारे, राजेन्द्र मुधकर, श्याम धृतलहरे, सुरेश बंजारे, रामप्रकाश, मोहन पाटले, लकी बंजारे, नरेन्द्र कोशले, राजेश सूर्यवंशी, द्वारिका प्रसाद मंडलोई, प्रकाश, छेदीलाल रात्रे, विक्की सोनवानी सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment