अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मंगला के किसान मुजफ्फर खान परिवार को मिली किडनी की गंभीर बीमारी के इलाज में सरकार से मदद, मिला नया जीवन* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार*

On: September 10, 2024 12:08 PM
Follow Us:

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार*

*मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ से इस वर्ष जिले के 131 मरीजों को मिली आर्थिक सहायता*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 10 सितम्बर 2024) /मंगला के किसान मुजफ्फर खान को किडनी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे उनके इलाज में आसानी हो रही है। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत इस वर्ष जिले के 131 परिवार योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
मंगला निवासी किसान मुजफ्फर खान विगत 2 वर्ष से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज में लाखों का खर्च था, खेती किसानी करने वाले परिवार ने किसी तरह जमा पूंजी से प्रदेश के एक बड़े निजी अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया, लेकिन हर तीसरे दिन होने वाले डायलिसिस के खर्च ने उनकी कमर तोड़ दी। मुजफ्फर खान के बेटे मुश्ताक खान ने बताया कि इस दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना‘ के विषय में जानकारी मिली और रायपुर जाकर उन्होंने इसके लिए आवेदन किया। शीघ्र ही उन्हें इलाज के लिए राशि स्वीकृत हो गई, जिससे अब उनके पिता के डायलिसिस व दवाओं के खर्च में मदद मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार से मिली इस आर्थिक सहायता से उनके पिता को नया जीवन मिला है। मुजफ्फर खान की पत्नी बिल्किस बानों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिली इस मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है, अब आसानी से उनके पति का इलाज हो पा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिले में अब तक 636 लोगों ने योजना के तहत लाभ प्राप्त किया है, और इस वर्ष जिले के 131 मरीजों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment