00 दर्शनार्थियों को प्रयागराज में संगम स्नान का भी सौभाग्य
00 क्षेत्रीय सर संघ चालक डा.पूर्णेंदू सक्सेना दिखाएंगे हरी झंडी
00 उप मुख्यमंत्री साव सहित दिग्गज विधायक भी होंगे शामिल

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) संस्कारधानी से 1008 रामभक्तों का जत्था 20 बस और 25 कार में एक साथ मंगलवार 16 अप्रैल दोपहर दो बजे पुलिस मैदान से यात्रा प्रारंभ करेंगे। भगवा ध्वज लहराते हुए राम जन्मभूमि तक 670 किलोमीटर की यात्रा 15 घंटे में पूरी करेंगे। सुंदरकांड और भजन किर्तन के बाद राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के क्षेत्रीय सर संघ चालक डा.पूर्णेंदू सक्सेना रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर रवाना करेंगे।

चलो अयोध्या…मेरे प्रभु श्री राम के दर्शन होंगे। रामनवमी पर 17 अप्रैल को रामलला के दर्शन करने 1008 रामभक्त 16 अप्रैल को निकलेंगे। जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। फील ग्रुप के चैयरमैन व समाजसेवी प्रवीण झा ने रामनवमी पर रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने का उनका संकल्प पूरा होगा। उनका स्पष्ट कहना है कि “राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहाँ बिश्राम” मेरी टीम के साथ पूरे शहर का सहयोग मिल रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्वंय हनुमान जी एक-एक पग में साथ हैं।मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में फील ग्रुप की टीम सुबह से उपस्थित होंगे। दोपहर 12 बजे से विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सबसे पहले सुंदरकांड का पाठ होगा। दोपहर एक बजे मंचीय कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के क्षेत्रीय सर संघ चालक डा.पूर्णेंदू सक्सेना रामभक्तों को हरी झंडी व पुष्पवर्षा कर रवाना करेंगे। इस दौरान प्रमुख अतिथियों में संघ के नाराण नामदेव, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, नगर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं महापौर रामशरण यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सभी समाज के प्रमुख, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहेंगे।
यात्रा में साथ चलेंगे एबुंलेंस व डाक्टर
अयोध्या यात्रा के दौरान सबसे खास बात यह कि फील ग्रुप ने भक्तों के स्वास्थ्य से लेकर उनकी पूरी सुविधा का ख्याल रखा है। यात्रा के दौरान चाय नास्ते के साथ रात आठ बजे अंबिकापुर में रात्रि भोज होगा। पूरी यात्रा में एंबुलेंस व डाक्टरों की विशेष टीम साथ चलेगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए कार में हनुमान सेना होगी। अयोध्या में ठहरने सभी बड़े होटल पहले से बुक कर लिए गए हैं।
प्रयागराज में भक्त करेंगे संगम स्नान
रामलला के दर्शन से पहले बस अंबिकापुर से सीधे प्रयागराज पहुंचेंगी। यहां भक्तों को संगम स्नान कराया जाएगा। स्नान के बाद बस अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन होंगे। यात्रा को आनंदमयी बनाने सभी सेवक तन मन से जुटे हुए हैं। प्रमुख रूप से राम प्रताप सिंह , ललित पुजारा, विकास केजरीवाल, एके कंठ, अजीत पंडित, चंद्रकिशोर प्रसाद, रोशन सिंह, उचित सिंह, सागर साहू, संजय द्ववेदी, सन्नी गिरी, शोलेंदर सिंह, रिंकू मित्र, अशोक पांडेय, शेलेष शर्मा, अभिषेक साहू, संतोष सिंह, संतोष चौहान, प्रणव विश्वकर्मा सहित मैनेजमेंट की पूरी टीम जुटी हुई है।
————————————-
अद्भुत होगा माहौल,सब साथ आएं: प्रवीण
फील ग्रुप के चैयरमैन व समाजसेवी प्रवीण झा ने सभी धर्म प्रेमियों और संगठनों सहित शहिरवासियों से अपील किया है कि इस यात्रा को जीवन का सबसे यादगार पल बनाने साथ आएं। अद्भुत माहौल का आनंद उठाएं। प्रभु श्री राम के भक्तों को रवाना करने योगदान दें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
