रायपुर (वायरलेस न्यूज) मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से 01आदतन बदमाश के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है । आज दिनाँक 16.01.2023 को मं.सु.आ. रेसुब रायपुर संजय कुमार गुप्ता के मार्ग दर्शन मे ,रेसुब पोस्ट प्रभारी रायपुर एम के मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम प्रभारी ए जेड चौधरी, प्र. आ. व्ही. सी. बंजारे , आरक्षक एस. के गिरी , आ देवेश सिंह और जीआरपी रायपुर के प्र.आ. व्ही के टोप्पो के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 1A के पास, समय लगभग 12.00 बजे आने जाने वाले यात्रियों के बीच एक आदतन बदमाश को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखकर संदेह के आधार पर उसे रोक कर , नाम पता पूछने पर नाम- राजकुमार पटेल ,पिता- तीरथ राम पटेल ,उम्र - 38 वर्ष ,निवासी - ग्राम तरेंगा , थाना- ग्रामीण भाटापारा, जिला- बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़ ) बताया । संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना- रायपुर लेकर आए एवं आगे की पूछताछ में उसने बताया यात्रियों के बैग, मोबाइल एवं पर्स मौका पाकर चोरी करने के इरादे से रायपुर स्टेशन आया था और स्टेशन में उपद्रव कर रहा था कि पकड़ा गया ,चेक करने पर उसके पास कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर द्वारा उसके विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक क्रमश: 04/2023 धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 16.01.2023 का मामला दर्ज किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
