*मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न *

*मंडल रेल प्रबंधक ने यात्री सुविधा विकास को बताया मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता *

बिलासपुर :- ( वायरलेस न्यूज़ 20 जून 2025)

मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक मंडल सभाकक्ष में आज दिनांक 20 जून 2025 को प्रातः 11.30 बजे से मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी जमकियार, वरिष्ठ मंडल अभियंता(समन्वय) श्री राजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) श्री गिरिजा शंकर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विशाल गर्ग एवं अन्य शाखाधिकारियों सहित मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के कुल 14 सदस्यों में से श्री अखिलेश सोनथालिया बिलासपुर, श्री जी रविकुमार बिलासपुर, श्री अजय कुमार भट्ट बिलासपुर, श्री अखिल अग्रवाल कोरबा, श्री अनुज सेन उमरिया, श्री राकेश गुप्ता शहडोल, श्री अजय कुमार शुक्ला चंदियारोड, श्री सुनील खरे शहडोल, श्री विकास कुमार अग्रवाल बेलपहाड़, श्री शक्ति अग्रवाल रायगढ़, श्री प्रांजल संजय तामस्कर रायगढ़ सहित 11 सदस्य शामिल हुए।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा स्वागत अभिभाषण व परिचय के साथ बैठक की शुरुआत की गई | इसके पश्चात मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा भेजे गये एजेंन्डा तथा सुझावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
सम्माननीय सदस्यों द्वारा मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं की प्रशंसा की गई | साथ ही सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्रों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया गया । विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित अनेक मुद्दों पर भी चर्चा हुई । जिसमें प्रमुख रूप से गाड़ियों का ठहराव और स्टेशनों में यात्री अनुकूलन सुविधाओं का विस्तार करने जैसे मुद्दे शामिल थे |
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने समिति के सहयोग एवं सुझावों के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि “यात्रियों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्री सुविधाओं का सतत विकास के साथ हम सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने मंडल के अंतर्गत चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना, रेल सुविधाओं के डिजिटलीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा, खानपान सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार से समिति को अवगत कराया।
मंडल रेल प्रबंधक ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 22 मई 2025 को अम्बिकापुर स्टेशन का पुनर्विकसित स्वरूप राष्ट्र को समर्पित किया गया, जो मंडल की एक प्रमुख उपलब्धि है। साथ ही अन्य 17 स्टेशनों पर भी पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा यात्री सुविधाओं से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखी गईं, जिन पर मंडल प्रशासन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक खुशहाल एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श, सहयोग और समाधान की भावना के साथ संपन्न हुई ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *