(वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)

दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटे सीएम बघेल के समर्थकों ने बुधवार को हवाई अड्‌डे पर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया टीम को कहा, आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है, अगर वे कहें तो यह पद त्याग दूंगा। इसमें कोई संशय नहीं है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी फैसला आलाकमान पर ही छोड़ दिया है।

मंत्री सिंहदेव आज दिल्ली से लौट रहे हैं परंतु वह रायपुर आने की जगह भोपाल जाएंगे। मंत्री सिंहदेव और उनकी टीम को संकेत मिले हैं, कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के तरफ से समाधान पर चर्चा के लिए एक बार और बुलावा आएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *