मछली मारने गए दो दोस्तों की नाव पलटी
एक की डूबने से मौत, दूसरा बाल-बाल बचा
रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम बहार में शनिवार की दोपहर दो दोस्त नाव में सवार होकर मछली मारने गए इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और उनकी नाव पलट गई। इस घटना में एक युवक ने किसी तरह अपनी जान बाच ली वहीं दूसरे युवक की गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम के अलावा गोताखोरों की टीम युवक की पतासाजी जुटी हुई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा के ग्राम जमाबहार में शनिवार की दोपहर दो दोस्त संदीप लकड़ा और रोशन मिंज मछली मारने लैलूंगा के खम्हार पाकुट डेम गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के साथ तेज आंधी चलने के बाद उनकी नाव पलट गई। इस दौरान रोशन किसी तरह तैरकर बाहर आ गया परंतु उसका दोस्त संदीप गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
घटना की जानकारी रोशन मिंज ने गांव में दी जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। शनिवार की शाम हुई घटना के बाद रात हो जाने के कारण लातपा युवक संदीप की खोजबीन रविवार की सुबह से फिर से पुलिस टीम, गोताखोरों की टीम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू करते हुए पानी में डूबे युवक की खोजबीन शुरू की गई लेकिन शाम उसका कहीं कोई पता नही चल सका है। डेम के पास गांव के ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
