● 35 बाइक के निकले गये साइलेंसर, चालकों पर 2200-2200 रूपये का जुर्माना….
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । प्राय: कुछ बाइक चालक बाइक के ओरिजिनल साइलेंसर को हटाकर उसके स्थान पर मल्टी टोन और मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग किया जा रहा है जिनसे ध्वनि प्रदूषण तो होता है, साथ ही ऐसे हार्न दुर्घटना के कारण भी बनते हैं जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा यातायात पुलिस को ऐसे वाहन चालको पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एडिशनल एसपी लखन पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन पर यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर अभियान चलाया जा रहा है । पिछले सप्ताह भर में ऐसे 35 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही कर वाहन चालकों से MV Act के तहत 2200/-2200/- रूपये समन शुल्क जुर्माना किया गया साथ ही मोटरसाइकिल के चालकों को वाहन के साथ दिये गये ओरिजिनल साइलेंसर लगाए जाने की हिदायत देकर वाहन के साथ छोड़ा गया है । डीएसपी ट्राफिक श्री पुष्पेन्द्र बघेल बताए कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गत 15 दिनों से अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों पर निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
