बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) मस्तूरी क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से चिंतित मस्तूरी विधायक ने स्पीड ब्रेकर लगाने विभाग को लिखा पत्र, कहां स्पीड ब्रेकर ना होने से लोगों की जा रही जान

मस्तूरी क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर पूर्व मंत्री व मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ने विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। मस्तूरी विधायक ने कहा कि तत्काल दुर्घटना वाले स्थानों को चिह्नित करें और वहां स्पीड ब्रेकर बनाएं ताकि हादसों पर अंकुश लग सके। हाल ही में मस्तूरी क्षेत्र में हुए लगातार हुए हादसों में दर्जनों ग्रामीणों की मौत के बाद यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लग रहा है दर्रीघाट लावर मोड़, टिकारी स्कूल के पास , सेनेकल आश्रम के पास जयरामनगर मोड़ आदि स्थानों को सुरक्षित करने की बात कही है ।
ज्ञात हो कि मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत मस्तूरी लवन मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है इन सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर क्षेत्र के लोगों की जान जा रही है अब तक 25 से 30 लोग इस सड़क पर अपनी जान गवा चुके हैं मस्तूरी विधायक ने शासकीय माध्यमिक शाला टिकारी व नहर के पास ब्रेकर सहित nh49 पर भी दुर्घटनाकारित स्थानों को चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर लगाने विभाग को पत्र लिखा है
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*





