बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहतरा सहित विभिन्न ग्रामों में विधायक बांधी ने लाखों रुपये से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक बांधी ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी, जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने ग्राम बहतरा में सीसी रोड व शेड निर्माण का भूमि पूजन किया वहीं ग्राम गिद्धपुरी और अमाकोनी में डब्ल्यूबीएम सड़क का भूमि पूजन कर दूरस्थ ग्रामों में विकास कार्यों की नींव रखी इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
