जल्द आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर संचालन शुरू करने के दिये निर्देश
रायगढ़,(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ के अशर्फी देवी चिकित्सालय के बाजू में स्थित महात्मा गांधी नेत्र चिकित्सालय को कोविड आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने इसका अधिग्रहण कर लिया है। आज सुबह कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने पूरे अस्पताल परिसर का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के रेनोवेटेड हिस्से के हाल में कोविड मरीजों के लिए शुरुआत में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसमें कोविड गाइडलाइन्स के अनुसार बेडिंग और पार्टीशन तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने पेशेंट एरिया को आइसोलेट करने तथा उनके लिए पृथक वाशरूम तैयार करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही डॉक्टर्स चैम्बर तथा अन्य सारी व्यवस्थाएं करते हुए जल्द आइसोलेशन वार्ड का संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने चिकित्सालय के दूसरे हिस्से का भी निरीक्षण किया। जो जर्जर स्थिति में है तथा इसका रेनोवेशन किया जाना है। यहां उन्होंने पूरे भवन का अवलोकन कर तत्काल जरूरी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिससे आने वाले समय में इस हिस्से में भी आइसोलेशन वार्ड शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इसे कोविड आइसोलेशन वार्ड के रूप में उपयोग किया जाएगा। आने वाले समय में जरूरत के अनुसार इसे कोविड केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के निर्माण और संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी भी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान अशर्फी देवी चिकित्सालय के रेनोवेशन कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने यह कार्य भी पूरी तेजी से करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम रायगढ़ श्री युगल किशोर उर्वशा, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केसरी, ईई पीडब्लूडी श्री आर.के.खाम्बरा, डॉ.रूपेन्द्र पटेल सहित पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
