बेहतर इलाज के लिये डींन और सी एम एच ओ को किया निर्देशित
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज) –पत्थलगांव शहर में हुए भयानक सड़क हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ मेकाहारा में भर्ती कराया गया जिनका हालचाल जानने नगर निगम की संवेदनशील महापौर जानकी काट्जू, बिनू जायसवाल टी एस बाबा के प्रितिनिधि, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ,एल्डरमेन राजेश शुक्ला के साथ अस्पताल पहुँचकर वस्तुस्थिती का जायजा लिया और बेहतर इलाज के लिये डींन और सी एम एच ओ को निर्देशित किया।
कल दोपहर एक बजे के करीब जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर में हुए भयानक सड़क हादसे ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है इस दर्दनाक सड़क हादसे मे स्पॉट पर 1ब्यक्ति की मौत हो चुकी हैं और करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है जिसमें से चार लोगों की क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए उन्हें रात में मेकाहारा, रायगढ़ रिफर किया गया है।
इसी दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने
निगम की महापौर जानकी काट्जू को कॉल के माध्यम से
घायल ब्यक्तियो एवम परिवारजनों से मुलाकात कर सुविधाओ की जानकारी लेने कहा जिसके बाद महापौर,बिनु जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री टी एस बाबा के प्रतिनिधि,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,एल्डरमेन राजेश शुक्ला, के साथ अस्पताल जाकर सभी घायलों व उनके परिजनों से बात कर उनका ढाँढस बंधाते हुए उनका हालचाल लिया इस दौरान उनके द्वारा सभी घायलों के परिजनों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता का आश्वासन भी दिया गया।
साथ ही बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कालेज के डीन ,सी एम एच ओ एवं ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों को निर्देशित किया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
