बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) महासमुंद एवं जांजगीर चांपा में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा एवं मामले की निष्पक्ष जॉच की मांग को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्य योजना अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे के नेतृत्व में बिलासपुर जिले के प्रत्येक ब्लाक स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौपा एवं इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार के सह पर चल रहे खुले आम भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय जॉच की मांग की है जिससे की भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की भी जॉच की जाए जिससे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो माह के अंदर महासमुंद एवं जांजगीर चांपा में महिला बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं जांजगीर में रेडी टू ईट में 30 लाख से ज्यादा के भ्रष्टाचार एवं घोटाले के मामले सामने आए है जो सरकार के विभाग में कार्यरत् अधिकारियों ने ही इसकी पोल खोली है जो शर्मसार करने वाली है। इन्होंने कहा कि गरीबों के लिए जो योजनाएं संचालित हो रही है अगर गरीबो के हक को छिनने का काम सरकार करे तो इससे ओक्षी हरकत और क्या हो सकती है। यह तो एक विभाग का घोटाला दो माह के अंदर हुआ है ढाई साल के अंदर अन्य विभागों में अरबो खरबो का घोटाला हुआ है। इन नेताओं ने कहा कि एक मंत्री को बचाने के लिए पूरी प्रदेश सरकार लग गई है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। प्रदेश में हुए घोटालों की उच्च स्तरीय जॉच होनी आवश्यक है जिससे की सरकार की असलियत प्रदेश की जनता के सामने आ सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 20 मई 2021 को आयोजित किया गया है जिसमें बिलासपुर जिले के महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ता अपने-अपने निवास स्थान के सामने प्रदेश सरकार के विरोध में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
