मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को दिया मतदान करने का संदेश
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 12 अप्रैल 2024/जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड कोटा में महिला कर्मचारियों ने चुनाव प्रशिक्षण के बाद बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। ये महिलाएं संगवारी मतदान केंद्रों मंे चुनाव कराने का दायित्व संभालेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ भी ली।
कोटा एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा ने बताया कि मतदान में अपना दायित्व निभाने के साथ ही ये महिला कर्मचारी अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। मतदान के महत्व को जन-जन तक पहंुचाने कोटा ब्लॉक के 700 से अधिक लोगों ने आकृति बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान मतदान कर्मी, कोटा ब्लॉक की शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो








