*फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से 6 माह के अंदर प्रकरण का निराकृत कर आरोपी को सजा देकर न्याय दिलाने की मांग – JCCJ*

रायपुर,छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज) दिनांक 29 जुलाई 2023। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिला के अंतर्गत एर्राबोर में पहली कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले पर सरकार को घेरते हुए क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा सुकमा दुष्कर्म की घटना अमानवीय और निंदनीय है। एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म सरकार की महिला सुरक्षा की असफलता और अपराधियों के बढ़ते हुए हौसले का एक जीता जागता हुआ उदाहरण है। उन्होंने कहा सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी दावे का प्रचार प्रसार करती है जो इस दुष्कर्म की घटना के सामने खोखला साबित दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा की सरकार हो या फिर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार हो, दोनों के राज में महिलाएं असुरक्षित है, महिला सुरक्षा के नाम पर दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल के द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर नूरा कुश्ती करते है, घड़ियाली आंसू बहाते है पर महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल है । यही कारण है कि देश में लगातार महिला अपराध में बढ़ोतरी हुई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने सुकमा दुष्कर्म मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से 6 माह के अंदर निराकृत करते हुए आरोपी को सजा देकर दुष्कर्म पीड़िता एवं उनके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग सरकार से की है।

अधिवक्ता भगवानू नायक
मुख्य प्रवक्ता, JCCJ

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *