मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले में संचालित 51 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
जगदलपुर, 25 जनवरी 2021 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / श्री भूपेश बघेल के 25 एवं 26 जनवरी को बस्तर जिला प्रवास के दौरान बास्तानार में लगभग 156 करोड़ 46 लाख रूपए के कुल 51 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 25 जनवरी को बड़े किलेपाल में आयोजित आमसभा में लगभग 44 करोड़ 52 लाख रुपए के 10 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 111 करोड़ 93 लाख रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल बड़े किलेपाल में आयोजित आमसभा के दौरान लगभग 7 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बास्तानार में निर्मित 250 सीटर आदिवासी बालक छात्रावास और इतनी ही लागत की बालिका छात्रावास, मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में लगभग 8 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित आॅडिटोरियम, लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत के मेडिकल काॅलेज जगदलपुर में ट्रामा सेंटर का फेज-1 कार्य लगभग, 1 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से बकावंड में निर्मित 50 सीटर आदिवासी कन्या छात्रावास, लगभग 5 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से 90 गांवों में पेजयल के लिए सोलर ड्यूल पंप, 2 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से 55 गांवों में हाई मास्ट की स्थापना, लगभग 1 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के डिमरापाल जगदलपुर में ट्रांजिट हाॅस्टल और लगभग 1 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत के नानगुर में निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही पाहुरबेल से उ़िड़यापाल तक लगभग 2 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से निर्मित 6 किलोमीटर लंबी सड़क, पाथरी से छिनारी तक लगभग 2 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित 4 किलोमीटर लंबी सड़क, मारीगुड़ा से मैलबेड़ा तक लगभग 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5.70 किलोमीटर लंबी सड़क, बड़े आरापुर से मटकोट तक लगभग 4 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 5 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 किलोमीटर लंबी मंडवा मार्ग, बोरपदर से बेलपुटी तक लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपए के लागत की 9.10 किलोमीटर लंबी सड़क, करपावंड से बेलपुटी तक लगभग 5 करोड़ 83 लाख रुपए के लागत की 12.10 किलोमीटर लंबी सड़क, करीतगांव से सरगीपाल तक लगभग 2 करोड़ 41 लाख रुपए के लागत की 8.70 किलोमीटर लंबी सड़क, गारेंगा से चारगांव तक लगभग 14 करोड़ 94 लाख रुपए के लागत की 24 किलोमीटर लंबी सड़क, बास्तानार से डब्बापारा तक लगभग 15 करोड़ 97 लाख रुपए के लागत की 24.60 किलोमीटर लंबी सड़क, उलनार से छोटे बाड़म तक लगभग 3 करोड़ 51 लाख रुपए के लागत की 11.4 किलोमीटर लंबी सड़क, सरगीपाल से नानगुर तक लगभग 5 करोड़ 55 लाख रुपए के लागत की 16.80 किलोमीटर लंबी सड़क, धाराउर से मेंदरी तक लगभग 1 करोड़ 93 लाख रुपए के लागत की 9.56 किलोमीटर लंबी सड़क, नियानार से मावलीपदर तक लगभग 12 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत के 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क, उरमीगुड़ा से टेकामेटा तक लगभग 4 करोड़ 15 लाख रुपए के लागत की 9.40 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य, लगभग 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग से मारीगुड़ापारा बालेंगा तक निर्मित 2.42 किलोमीटर लंबी सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग से मुंडागुड़ा तक निर्मित 10.38 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार, लगभग 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से माड़पाल से उपनपाल तक निर्मित 5.20 किलोमीटर लंबी सड़क और गरावंड से माड़पाल तक निर्मित 6.40 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार, उलनार-बजावंड मार्ग में लगभग 59 लाख रुपए की लागत से पुल, नगरनार, सरगीपाल, छापर भानपुरी, सिरिसगुड़ा, कोड़ेनार, बड़ांजी, बस्तर, लामकेर, रेटावंड, टलनार, सोनारपाल और बजावंड में लगभग 26.50-26.50 लाख रुपए की लागत से धान उपार्जन केन्द्रांे में 500-500 मैट्रिक टन क्षमता का गोदाम और चबुतरा निर्माण, लगभग 2 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से बुरुंगपाल तालाब का जीर्णोद्धार, लगभग 2 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से तुर्रेमरका जलाशय का जीर्णोद्धार, लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से देवड़ा जलाशय में मरम्मत एवं सीसी लाईनिंग, लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से भोंड जलाशय में मरम्मत एवं सीसी लाईनिंग, लगभग 40 लाख रुपए से धुरगुड़ा में स्टाप डेम निर्माण कार्य, 97 लाख रुपए की लागत से भाटपाल में स्टाप डेम के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी, विधायक श्री राजमन बेंजाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र,आईजी श्री पी सुंदरराज, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
