जशपुर,(सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) :-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कल रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज के नेतृत्व में ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी जशपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसे अपने ट्विटर और फेसबुक में भी साझा किया है।

संसदीय सचिव श्री मिंज सहित ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने जशपुर जिले की प्रकृति, भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से जिले में इको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने का आग्रह किया। संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज ने जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पर्यटन स्थलों के विकास एवं निर्माण कार्यों से संबंधित फोटो एलबम तथा एडवेंचर स्पोर्ट एवं इको नेचर पार्क की स्थापना के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव की प्रति सौंपी। ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर सर्वश्री कैशर हुसैन, अजय शंकर भगत, ओम तिवारी, विनोद लकड़ा, अजमत खान, निरोज टोप्पो कुलदीप साहू, विपिन साहू, दीपक सिंह, अभिषेक भगत, देवेंद्र कश्यप, अनिल प्रधान, देव प्रसाद सिंह, दशरथ भगत, अंकित सिंह, दिवाकर यादव, रवि खेस, मानंद विश्कर्मा
सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *