रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से रायपुर निवास पहुना में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेंटकर बिलासपुर में 17 फरवरी को आयोजित होने वाले आदिवासी समाज का सम्मेलन एवं गोंड राजा रघुराज सिंह के आदमकद मूर्ति के अनावरण हेतु निमंत्रण दिए। मुख्यमंत्री जी द्वारा निमंत्रण स्वीकार करते हुए उक्त तिथि को आने का आश्वासन दिए। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासभा के महासचिव आर एन ध्रुव द्वारा 18 दिसंबर को आदिवासी समाज के विधायकों के सम्मान समारोह अवसर पर पदोन्नति में आरक्षण, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ कार्यवाही, स्थानीय भरती, प्रताड़ना के फलस्वरूप आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों के निलंबन की बहाली सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपे गए ज्ञापन के संदर्भ में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराते हुए निराकरण की मांग किये। मुख्यमंत्री जी द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु शीतकालीन सत्र के बाद विधायक केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी के साथ चर्चा कर निराकरण हेतु पहल किए जाने का आश्वासन दिए। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास मरकाम जी,आर के पोयम धमतरी,तामेश्वर ठाकुर,एस पी ध्रुव महासमुंद,एस के ठाकुर,अकत ध्रुव मुंगेली, आर.सी. ध्रुव बिलासपुर,परमानंद मरावी, योगेश ठाकुर,, मुकेश कुमार,वेद सोरी,हरीश ध्रुव उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
