अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का अरपा तट से मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ

On: June 6, 2021 12:40 PM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ अवसर पर आज दिनांक 6/6/2021 को अरपा नदी के तट पर ग्राम सेंदरी में वन प्रबंधन समिति खरगेहना के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम बिलासपुर जिले के अंतर्गत समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों के आय वृद्धि करने के उद्देश्य से एवं धान की खेती के रकबे को कम कर
इमारती,फलदार वृक्षारोपण वनेत्तर क्षेत्रों में बढ़ावा देने के प्रयोजन से ये योजना प्रारंभ की गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप अरपा नदी के पुनरुद्धार के साथ साथ इस वृक्षारोपण का उद्देश्य बिलासपुर वासियों को हरियाली देना तो है ही सांथ मे अरपा नदी मिट्टी के कटाव को रोकते हूए नदी तट को हराभरा रखना भी महत्वपूर्ण कारण रहा है। अरपा नदी तट वृक्षारोपण मे मुख्य रूप से फलदार एवं तेजी से बढ़ने वाले पौधो का रोपण किया गया जिससे ग्रामीणों को व वन प्रबंधन समिति को आर्थिक लाभ व स्वादिष्ट फल भी प्राप्त होगा, साथ ही साथ मा. मुख्यमंत्री जी के उद्देश्य अरपा नदी को पुनः बारामासी नदी के रूप में सजीवित करने मे भी अपनी भुमिका निभाएगा। इस वृक्षारोपण मे मुख्य रूप से आम, अमरूद, सिताफल, आंवला, जामुन छायादार पौधों मे पीपल, बरगद, जैसै महत्वपूर्ण प्रजाति के पौधों को स्थान दिया गया है।इस वृक्षारोपण का कुल क्षेत्रफल 1.73 acre है।
वीसी के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री जी ने ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से सीधे संवाद किया ,वे वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के बारे में उनकी राय जानी ।सदस्यों द्वारा योजना को पुर्ण रूप से सफल व लाभदायक बताते हूए इस योजना के शुभारंभ के लिए मा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।मा मुख्यमंत्री जी ने एक सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं वन विभाग बिलासपुर को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्चुअल स्क्रीन पर मा मुख्यमंत्री जी के साथ साथ मा वन मंत्री जी मोहम्मद अकबर,श्री मान प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ,श्रीमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी की वर्चुअल उपस्थित में सांसद बिलासपुर लोकसभा अरूण साव जी ,मा संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह जी , विधायक बिलासपुर श्रीमान शैलैश पांडेय जी,विधायक बेलतरा मा रजनिश सिंह जी,महापौर बिलासपुर राम शरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मा अरूण चौहान जी , जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलासपुर प्रमोद नायक जी ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिह जी ,जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक श्रीवास जी ,ग्राम पंचायत सरपंच पंच एवं प्रशासन की ओर से बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री संजय अलंग जी ,मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर नावेद सिजाउददीन जी, कलेक्टर डा सारंश मित्तर जी ,जिला पंचायत सी ई ओ श्री हरीश, वन मंडल अधिकारी बिलासपुर श्री कुमार निशांत ,अतिरिक्त कलेक्टर नूपुर पन्ना IAS,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेन्द्र पटेल,उप वन वनमंडलाधिकारी श्री सुनिल कुमार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी व सहा वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण एवं मीडिया से पत्रकार गण मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment