24 नवम्बर तक राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 22 नवंबर2021) / मेसर्स पल्स गोल्ड रियल स्टेट इंडिया लिमिटेड बिलासपुर निवासी पर 11 लाख 40 हजार 2 रुपये की वसूली हेतु कुर्क दिया गया है। न्यायालय नायब तहसीलदार खरसिया, रायगढ़ ने बताया कि यदि इसमें बिक्री के लिए निर्धारित तारीख के पहले शोध्य रकम की अदायगी नहीं कर दिया जाता है तो खाते/खातों का विक्रय स्थान तहसील खरसिया पर 24 नवम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे अथवा उस समय के लगभग उन पर आरोपित संपूर्ण भारों से एवं उनके संबंध में किए गए समस्त अनुदानों तथा संविदाओं से मुक्त रूप से नीलाम द्वारा कर दिया जाएगा।
जिसके तहत ग्राम-नौरंगपुर में कुल 2.364 क्षेत्रफल हेक्टयर भूमि है। जिनमें खाता अंक/खसरा नंबर 174 में 0.555 हेक्टेयर भूमि में परसा, फरहद, चार, तेन्दू, नीम, गस्ती, सेम्हर, बांस, महुआ, सेन्हा, बीजा, बैहरा, धनबहेर वृक्ष है, जिसकी कीमत 35066 रुपये है। इसी तरह खाता अंक/खसरा नंबर 176 में 0.332 हेक्टेयर भूमि में महुआ, चार, साजा व परसा वृक्ष है, जिसकी कीमत 55358 रुपये है। खाता अंक/खसरा नंबर 177 में 0.454 हेक्टेयर भूमि में नीम, चार, परसा एवं साजा वृक्ष है, जिसकी कीमत 8219 रुपये है। खाता अंक/खसरा नंबर 178 में 1.023 हेक्टेयर भूमि में बीजा, नीम, चार, परसा, साजा, धनबहेर, धवरा, कुमही, महुआ, रोहिना, बांस भीरा, केकट, मुढही, खीरसाली, धीरहा वृक्ष है, जिसकी कीमत 01 लाख 6 हजार 173 रुपये है। जिनकी वृक्ष सहित जमीन की कुल कीमत 28 लाख 01 हजार 198 रुपये है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
