अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*मोतियाबिंद मुक्त जिले के लिए गांवों में होगा सर्वे, शहर के अस्पताल में मरीजों का होगा ऑपरेशन* *मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में जिला अंधत्व निवारण समिति की हुई बैठक*

On: July 14, 2023 12:24 PM
Follow Us:

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 14 जुलाई 2023 )/मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने के लिए सभी विकासखंडों में नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा गांवों में शिविर आयोजित की जाएगी और घर-घर सर्वे कर आंखों की जांच की जाएगी। इसमें मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को शहर के अस्पतालों में लाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। यह निर्णय आज सीएमएचओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित जिला अंधत्व निवारण समिति के बैठक में लिया गया। सीएमएचओ डॉ. शुक्ला ने सभी नेत्र सहायक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी गांव में जांच की जाए। मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों की जानकारी जुटाने के बाद रेडक्रॉस समिति की सहायता से जिला अस्पताल में उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू कराया जाए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के आंखों की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। जिन बच्चों के आंख की रोशनी कमजोर है उन्हें निःशुल्क चश्मा वितरण करने भी कहा गया है। बैठक के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव, अंधत्व निवारण के नोडल अधिकारी डॉ शुभा गढ़ेवाल, सहायक नोडल अधिकारी श्री विजय प्रताप सिंह, श्री नौशाद अहमद, सहित जिले के सभी नेत्र सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।
पटेल/49/787
–00–

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment