मोपका उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर शुरू
बिलासपुर जिले को मिलेगी निर्बाध बिजली
बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज 24 जून 2026) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मंे बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बिलासपुर के मोपका स्थित 220/132 केव्ही उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक उर्जीकृत कर दिया गया है।
इस ट्रांसफार्मर के शुरू होने से बिलासपुर जिले के लगभग 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि 6 जनवरी 2026 को बिलासपुर स्थित मोपका उपकेन्द्र का पुराना ट्रांसफार्मर विफल हो गया था। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवीन पॉवर ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक स्थापित कर, विभागीय अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में उर्जीकृत किया गया है।
ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक (पारेषण) श्री आर.के.शुक्ला ने पैनल का स्वीच दबाकर नए ट्रांसफार्मर के माध्यम से विद्युत सप्लाई का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मोपका उपकेन्द्र में 12 करोड़ रूपये की लागत से 160 एमव्हीए क्षमता का नवीन पॉवर ट्रांसफार्मर के उर्जीकरण होने से इस उपकेन्द्र की परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण तथा बिना किसी रूकावट के बिजली मिल सकेगी। श्री शुक्ला ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की है।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र) श्रीमती कल्पना घाटे, अति. मुख्य अभियंता श्री सतीश कुमार दुबे, अधीक्षण अभियंता श्री गौतम केनार, श्री व्ही.बी.एस.कंवर, श्री रवि चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर.जायसवाल, सुश्री आरती मधु कुजूर, श्री तामेश्वर सिंह, श्री प्रवीण ठाकुर, श्री योगेश्वर सिन्हा, श्री अनिल सैनी सहायक अभियंता सुश्री वीणा धु्रव, श्री बजरंग विश्वकर्मा, वर्षा कुर्रे, श्री अमन मेहर, श्री प्रेमलाल उरांव कनिष्ठ अभियंता श्री मनुराम, श्री सोमदत्ता शुक्ला, सिंधुजा मिश्रा , श्री विजय पटेल़ तथा उपकेन्द्र, एमआरटी एवं सिविल संभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
