अनूपपुर (मनोज द्विवेदी वायरलेस न्यूज़ 26 सितंबर20) शहडोल संसदीय क्षेत्र के शहडोल, अनूपपुर , उमरिया,कटनी मार्ग पर यात्री ट्रेनों के संचालन तथा नागपुर हेतु सीधी ट्रेन प्रदान करने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने लोकसभा में आवाज बुलंद करने के बाद रेल मंत्री पियुष गोयल से बात की है। श्रीमती सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री श्री पियूष गोयल जी से वर्चुअल माध्यम से मैंने अपने संसदीय क्षेत्र शहडोल की समस्याओं से अवगत कराया । रेल मंत्री ने कहा है कि जल्द ही भोपाल-जबलपुर-कटनी-शहडोल-अनूपपुर-बिलासपुर रेलमार्ग के मध्य रेल सेवा प्रारम्भ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियो को आदेशित भी किया कि कटनी-शहडोल-अनूपपुर-बिलासपुर-नागपुर के मध्य सर्वेक्षण कर रेलवे कनैक्टिविटी पर रिपोर्ट बना कर उन्हें सूचित करें।
सांसद हिमाद्री सिंह के महती प्रयास के लिये नमो एप संभागीय प्रभारी एवं भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, रेल उपभोक्ता समिति के सदस्य गजेन्द्र सिंह, संतोष लोहानी, अजय शुक्ला, विकास पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
