यात्री सामानों के साथ छेड़छाड़ करते एक व्यक्ति की गिरफ्तारी
गोंदिया । वायरलेस न्यूज । ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक युवक को यात्रियों के समान को छेड़छाड़ करते मण्डल टास्क टीम और बल की विशेष टीम ने रंगे हाथ पकड़ा और जी आर पी के हवाले कर दिया।। गोंदिया रेल सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26-09-23 को मंडल टास्क टीम एवं अनुरक्षण दल द्वारा रेलवे स्टेशन मे गाड़ी क्रमांक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को यात्री सामानों के साथ छेड़छाड़ करते संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर पकड़ा गया । पूछताछ पर नाम- पवन वैश्य पिता दिनेश वैद्य उम्र 19 वर्ष निवासी-सरकंडा नूतन चौक थाना-सरकंडा जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बताया । शासकीय रेल पुलिस थाना गोंदिया में उचित कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी के विरुद्ध 15@23 कलम 109 सीआरपीसी का मामला दर्ज किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
