Entertainment Job Mobile Watch Laptop Tech Business Sports Social Media Car Bike Travel Politics Loan Lifestyle Movie Yojana

योगमय हुआ भाटापारा… सिटी मॉल में जिला प्रशासन एवं स्थानीय निकाय के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया योग दिवस

On: June 21, 2022 5:41 PM
Follow Us:

भाटापारा (वायरलेस न्यूज़) जिला कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्ग दर्शन में जिलाप्रशासन एवं नगर पालिका परिषद भाटापारा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय सिटी मॉल तरंगा रोड में आठवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से योग दिवस पर क्षेत्रीय विधायक श्री शिवरतन शर्मा एवं राज्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री सतीश अग्रवाल व जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर शिवरतन शर्मा जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए शामिल नगर वासियों को योग और प्रकृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा योग से कर्म में कुशलता आती है, स्वस्थ जीवन और महामारी के दौर में प्रकृति से जुड़ाव हेतु विश्व समुदाय को योग की संस्कृति भारत की अनमोल देन है प्रत्येक देशवासी को अपनी दिनचर्या में योग प्राणायाम का नियमित अभ्यास करना करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कर्मकार मंडल सतीश अग्रवाल ने लोगों को भारतीय जीवनशैली का अनिवार्य अंग बताते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
नोडल अधिकारी एसडीएम भाटापारा श्री नरेंद्र बंजारा ने अतिथि एवं नागरिक समुदाय का भागीदारी के लिए अभिवादन किया एवं नियमित योगाभ्यास को जीवन शैली का अंग बनाने हेतु आह्वान किया। मुख्य योग प्रशिक्षक श्री शैलेंद्र नामदेव एवं श्री आजूराम वर्मा,श्रीमती पुष्पा वर्मा ने प्राणायाम के साथ योगासनो की सरल विधाओं का प्रशिक्षुओ को अभ्यास कराया।कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल के तहत बताए गए योग प्राणायाम जिसमें प्रमुख रूप से ग्रीवाचालन, वृक्षासन,वज्रासन,उष्ट्रासन, प्राणायाम में कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी का विशेष अभ्यास करवाया गया।

एक दिवसीय विशेष योग सत्र के भव्य आयोजन में कार्यक्रम में श्री महाबल बघेल, कमलेश देवांगन,सुनील यदु, बंटी छाबड़ा सहित विभागों से कर्मचारी अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों सहित 400 से ज्यादा नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद के सीएमओ वीरेंद्र बहादुर सिंह, जनपद सीईओ श्री पात्रे, तहसीलदार ज्योति मसियारे, नायब तहसीलदार कावेरी मुखर्जी,खंड शिक्षा अधिकारी श्री यदु, लोक निर्माण विभाग अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी ,स्थानीय योग समिति के पदाधिकारी, स्वयंसेवको ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का वितरण युवा व्यापारी संघ के प्रमुख श्री प्रशांत गांधी एवं उनके साथियों के द्वारा किया गया।नगर वासियों के लिए निशुल्क योग शिविर मॉडर्न स्कूल प्रांगण में स्थानीय योग समिति के प्रशिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन प्रात: 6:00 जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment