रन फॉर यूनिटी के तहत……..रेल सुरक्षा बल पोस्ट अम्बिकापुर ने चार किलोमीटर की दौड़ लगाई
बिलासपुर /अम्बिकापुर (वायरलेस न्यूज़ ) । रेल सुरक्षा बल पोस्ट अम्बिकापुर के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने रन फॉर यूनिटी के तहत अम्बिकापुर में रेल्वे स्टेशन से होते हुए वापस रेल सुरक्षा बल अम्बिकापुर पोस्ट में दौड़ को समाप्त किया ।बल के सभी सदस्यों चार किलोमीटर की अपनी सहभागिता दर्ज कराई । इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट अम्बिकापुर के प्रभारी निरीक्षक समीर खलखो ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर रेल्वे अमृत महोत्सव के अवसर पर रे सु ब अम्बिकापुर ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। आज दिनांक 28 जून मंगलवार को आर पी एफ द पू म रे बिलासपुर के महानिरीक्षक श्री ए एन सिन्हा के दिशा निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आरपीएफ अम्बिकापुर के अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने रन फॉर यूनिटी में 4 किलोमीटर की दौड़ स्टेशन से शुरू कर वहाँ से होते हुए सेंट्रल स्कूल अम्बिकापुर , रेल्वे कालोनी होते पोस्ट में दौड़ को समाप्त कर सभी देश वासियों को एकता का संदेश दिया। आरपीएफ़ पोस्ट अम्बिकापुर के अधिकारियों कर्मचारियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




