रायपुर (वायरलेस न्यूज़ ) रतनपुर के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या को हटाने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को ज्ञापन सौंपा है. इसके पहले भी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता राजीव भवन का घेराव कर चुके हैं.

रतनपुर नगर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीसीसी ने रमेश सूर्या को रतनपुर नगर का ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया है, जिसने पिछले 15 सालों तक कभी भी कांग्रेस के लिए काम नहीं किया है. ब्लॉक की बैठकों और कार्यक्रमों में नहीं आए हैं. यही नहीं पिछले नगरीय पालिका चुनाव में रमेश सूर्या कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय खड़े हुए थे. ऐसे व्यक्ति को संगठन ने कैसे अध्यक्ष बना दिया.

ज्ञापन सौंपने गए कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ संगठन के कई वर्षों का रजिस्टर भी लेकर गए थे, जिससे वे दिखा सकें कि पूरे रजिस्टर में सूर्या की मौजूदगी कहीं नहीं दिखेगी. कार्यकर्ताओं की एक ही मांग है कि रमेश सूर्या की जगह पीसीसी किसी भी वरिष्ठ नेता को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे, वे पूरे समर्पण से काम करने को तैयार हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *