राजकोट गांव में हाथियों ने मचाया आंतक
ग्रामीणों के कई घरों को किया तोड़फोड़
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत बाकारूमा रेंज के राजकोट गांव में बीती रात हाथियों का एक दल घुस गया। बताया जा रहा है कि हाथियों के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने सहित दो से तीन ग्रामीणों के घर को तोड़ दिया गया है। ऐसे में इलाके के ग्रामीण भयभीत हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 4 से 5 हाथियों का दल राजकोट गांव में घुस गया। जिसके बाद पूरे गांव में देखते ही देखते लोगों में अफरातफरी मच गई।
ग्रामीण अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे और विभाग के अधिकारियों व हाथी मित्र दल को इस बात की सूचना दी। सूचना पर विभागीय अमला तत्काल मौके पर पहुँचा और ग्रामीणों की सहायता से हाथियों को जंगल की ओर सुरक्षित भेजने का प्रयास करते रहे। अंततः अमले को हाथियों के इस दल को जंगल की ओर भेजने में सफलता मिली लेकिन तब तक हाथी फसलों सहित कई मकानों को नुकसान पहुंचा चुके थे। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों को सर छिपाने के लिए आशियाने की चिंता सता रही है। वहीं विभाग के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर विभागीय कवायद और तेज कर दी गई है। साथ ही हाथियों से हुए क्षति का आंकलन किया जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में वन मंडल क्षेत्र में कुल 22 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। जिसमें 10 नर, 7 मादा व 5 शावक शामिल हैं। जो अभी भी गांव में दहशत का माहौल कायम है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
