रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ (PCCIA ) ने रायगढ़ व्यापारी संघ के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल एवं हीरा मोटवानी की व्यापारी हितों की सुरक्षा में उनकी सक्रियता को देखते हुए रायगढ़ जिले के अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र अग्रवाल और महामंत्री के रूप में हीरा मोटवानी को नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विगत 20 वर्षों से व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत यह जोड़ी अपनी सक्रियता के साथ अपने सरल व्यवहार के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय है। वर्तमान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में भी लगभग 12 वर्षों से अपनी सेवाएं देने वाली यह जोड़ी रायगढ़ जिले में चेंबर का पर्याय बन चुकी है। व्यापारी हित हो या आम जनता की परेशानी सभी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले राजेंद्र अग्रवाल और हीरा मोटवानी की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *