कमिश्नर की पहल लाई रंग, खिलाड़ियों को मिला सुनहरा अवसर
अनूपपुर /(वायरलेस न्यूज़) कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा की पहल पर शहडोल संभाग में फुटबॉल क्रांति के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया गया । जिसके फलस्वरूप अब राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता शहडोल में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 14 एवं 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे तथा शहडोल संभाग के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिभाओं को निखारने के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। जन संपर्क विभाग ,शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तर में विजेता टीम फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा 1 सितंबर से 17 सितंबर 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
गौरतलब है कि कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा द्वारा फुटबॉल क्रांति को बढ़ावा देने हेतु शहडोल संभाग में फुटबॉल क्लबों का गठन किया गया है। फुटबॉल खिलाड़ियों को बढ़ाने के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओ से खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा तथा शहडोल संभाग के फुटबॉल खिलाड़ियों में ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर देश,प्रदेश,जिला, गांव का नाम रोशन करें। राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
