रायपुर।(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
महासमुंद जिले में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, धमतरी में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, बलौदाबाजार-भाटापारा में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, गरियाबंद जिले में विधायक अमितेश शुक्ल, दुर्ग में विधायक कुलदीप जुनेजा, राजनांदगांव में विधायक अरूण वोरा, कबीरधाम में विधायक ममता चन्द्राकर, बालोद में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह और बेमेतरा में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे।
बिलासपुर में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, कोरबा में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, रायगढ़ में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, मुंगेली में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, जांजगीर-चांपा में संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा में विधायक विनय जायसवाल, कोरिया में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, जशपुर में संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, सूरजपुर में विधायक लालजीत सिंह राठिया और बलरामपुर में संसदीय सचिव यू.डी. मिंज सांस्कृतिक समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह राज्योत्सव के अवसर पर बस्तर में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, कांकेर में संसदीय सचिव शिुशुपाल शोरी, दंतेवाड़ा में विधायक देवती कर्मा, सुकमा में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, कोण्डागांव में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, नारायणपुर में विधायक चन्दन कश्यप और बीजापुर में विधायक विक्रम मण्डावी मुख्य अतिथि होंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
