श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ –
रायगढ़ :-(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत कलश आज रायगढ़ पहुंच गया है। आगमी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रत्येक परिवार को निमंत्रण दिया जायेगा। इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके अनुषांगिक संगठन, विश्व हिन्दू परिषद, विद्या भारती, भाजपा शामिल है। आगामी 7 दिसम्बर को अक्षत कलश की शोभायात्रा 11 बजे गौरी शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए गांधी गंज स्थित राम मंदिर में दोपहर 2 बजे शोभायात्रा का समापन होगा। तदुपरांत संघ रचना के प्रत्येक मण्डल में अभिमंत्रित अक्षत कलश भर कर वितरित किए जाएंगे। इस शुभ कार्य हेतु सभी सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी, संत जन सहित संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं से गांधी गंज स्थित राम मंदिर पर एकत्रित होने का विनम्र आग्रह किया गया है। सभी लोगो की मौजूदगी में अभिमंत्रित कलश दर्शन एवं पूजन का आयोजन संपन्न किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रचार अभियान समिति में विभाग समन्वयक राजकुमार डनसेना, सह समन्वयक संतोष कुमार आदित्य, महिला समन्वयक श्रीमती अनुषा कातोरे, जिला समन्वय तरुण थवाईत, सह समन्वयक भरत लाल साहू, महिला समन्वयक श्रीमती श्रद्धा ताम्रकार, नगर समन्वयक चक्रधर पटेल, सह नगर समन्वयक संजय जगवानी, महिला समन्वयक श्रीमती स्नेहा दास तिवारी, विकास केडिया, विवेक रंजन सिन्हा, विनय दुबे, मुंजाल चावडा सहित खंड मंडलों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल है।इस संबंध की जानकारी सूचना अभियान प्रचार प्रमुख श्रीमती स्नेहा दास तिवारी के द्वारा दी गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
