● पेट्रोलिंग के साथ सादी वर्दी में पुलिस रखेगी असामाजिक तत्वों और मनचलों पर निगरानी…..
● कमला नेहरु पार्क में सुबह मार्निंग वाक दौरान संदिग्ध घूम रहे युवकों पर #चक्रधरनगर पुलिस ने की प्रतिबंधक कार्रवाई…..
*रायगढ़* । पिछले कुछ दिनों से ऐसी शिकायतें सुनने मिली रही थी कि मार्निगवाक पर जाने वाली महिलाओं के आगे पीछे असामाजिक किस्म के युवक घुमते हैं, उन पर अशोभनीय टीका टिप्पणी करते हैं । शिकायतें पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के संज्ञान में आने पर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों को शहर के सभी पार्क, गार्डन एवं वॉक में निकलने वाले स्थानों पर आवश्यक रूप से पुलिस पेट्रोलिंग कराने तथा सादीवर्दी में महिला रक्षा टीम एवं थाने के कुछ स्टाफ को निगाह रखकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण मिंज को कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे संदिग्धों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया जिस पर टीआई चक्रधरनगर प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे करीब एक दर्जन से अधिक नवयुवकों को पकड़ा गया जिनमें कुछ लड़कों (18 वर्ष से कम ) को अनावश्यक घूमने पर फटकार लगाकर घर भेजा गया शेष युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा धारा 151 CrPC के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर एसडीएम रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो










