● *“अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की” कैम्पेन में तीसरे दिन छात्राओं के लिये रंगोली व पेंटिग प्रतियोगिता*.

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ।कला नगरी रायगढ़ की बच्चिायों ने नारी सुरक्षा व सम्मान विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन रंगोली व चित्रकला के जरिए पुलिस सामुदायिक भवन में किया गया है । विदित है कि पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देशानुसार #रायगढ़ पुलिस जिले में “अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की ” अभियान चला रही है । सात दिनों तक चलने वाले इस अभियान के आज तीसरे दिन “सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन” में छात्राओं के लिये पेंटिग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । प्रतियोगिता में करीब 30 स्कूली छात्राएं भाग ली । इन छात्राओं ने नारी सुरक्षा व सम्मान विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने विचारों सार्वजनिक किया गया है । प्रतियोगिता दौरान डीएसपी गरिमा द्विवेदी द्वारा छात्राओं को सशक्त बनाने, यौन, घरेलू हिंसा का विरोध करने तथा महिला अपराध के प्रति जागरूक किया गया । डीएसपी गरिमा द्विवेदी छात्राओं को बताई कि 14 मार्च को समापन कार्यक्रम दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित किया जावेगा । इस दौरान टी.आई. सरोज टोप्पो , प्रधान आरक्षक मंजु मिश्रा, महिला आरक्षक रेविका कुजूर महिला रक्षा टीम के साथ उपस्थित थी । कार्यक्रम के बाद बच्चो की पैंटिग व रंगोली देखने के लिए सामुदायिक भवन में शहर के लोग का आना जाना लगा था ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
