रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ।रायगढ़ जिले के औद्योगिक कारखानों में बरती जा रही लापरवाही के काराण दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी हैं।भूपदेवपुर के ग्राम नहरपाली में जेएसडब्ल्यू प्लांट में रविवार की दोपहर हुई एक दुर्घटना में प्लांट के पांच कर्मचारी झुलस गए मोबाइल से जब दुर्घटना की जानकारी भूपदेवपुर टीआई उत्तम साहू से ली गई।तो उन्होंने बताया कि इस उद्योग के आज कर्मचारी सफाई का कार्य कर रहे थे।इसी बीच जोरदार आवाज के साथ चैंबर ब्लास्ट हो गया।अचानक हुए इस ब्लास्ट से मौके पर कार्य कर रहें 5 कर्मचारी इस हादसे में झुलस गए।चूँकि गर्म राख उनके ऊपर गिर गई। कर्मचारियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें ओ पी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं। मुझे जानकारी मिली तो मै अपने स्टाफ के साथ जिंदल अस्पताल पहुँच गया था ।घायल पांचों कर्मचारियों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रिफर किया जाएगा बाकी चार कर्मचारियों की स्थिति ठीक है हादसे की जानकारी मिलने के बाद भूपदेवपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। अगर प्रबंधन के खिलाफ जांच में लापरवाही पाई गई तो पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *