रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ रायगढ़ और टास्क टीम बिलासपुर ने दस साल से अधिक से फरारी काटने वाले आरोपी को रेल्वे न्यायालय से जारी स्थाई वारंट जारी होने कल जशपुर जिले के पत्थलगांव से गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में आरपीएफ पोस्ट रायगढ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि जशपुर जिला पत्थलगांव के

पाकरगंज बैगापारा निवासी शंकर नागवंशी वल्द चमारू राम 35 वर्ष के ऊपर 2010 में एक 160 (बी) के तहत फाटक तोड़ने का मामला दर्ज था आरोपी पिछले दस साल से अधिक समय से फरार चल रहा था वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में बिलासपुर से आई टास्क टीम जिसमे एएसआई एस बघेल और प्रधान आरक्षक जे एल साहू ने रायगढ आरपीएफ की ज्वाइंट टीम के साथ आरोपी के मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दबिश देकर पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है और टीम आरोपी को उसके ग्रह ग्राम से गिरफ्तार कर रायगढ़ आरपीएफ थाना लाई जिसे 5 जनवरी को विशेष रेल्वे न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया जहाँ से आरोपी के विरुद्ध जेल दाखिल करने का आदेश जारी किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
