आरोपियों से 10 किलो गांजा बरामद, आरोपियों पर NDPS Act कार्रवाई

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभ‍िषेक मीणा के निर्देशन पर सोहेला-बरमकेला मुख्य मार्ग में डोंगरीपाली की नाकेबंदी गांजा तस्करों के लिये अभेद किले की तरह है जिसे भेद पाना तस्करों के लिये आसान नहीं है, यही कारण है कि पिछले चार दिनों में डोंगरीपाली पुलिस चार गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाई है । जानकारी के अनुसार दिनांक 17/07/2021 को ओडिसा के कालाहांडी जिले से दो लड़के गांजा लेकर बाइक पर सोहेला-बरमकेला मार्ग से बिलासपुर जाने के लिये निकले होने की सूचना पर एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के दिशा निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक राम कुमार मानिकपुरी के हमराह आरक्षक विनय तिवारी, सुशील यादव, किशोर एक्का, कृष्णा डनसेना नाकेबंदी के लिये *सोहेला-बरमकेला मार्ग डोंगरीपाली गैस गोदाम* के पास नाकेबंदी किया गया था, दोपहर करीब 14:00 बजे पुलिस टीम द्वारा वाहन एक *बजाज पल्सर 220 मोटर सायकल क्रमांक- CG07 BV-3126* को रोका गया, पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम *पिबना हरिजन पिता रापोंगा हरिजन उम्र 30 वर्ष साकिन बिरीपोडी पोस्ट मनीकेरा थाना रामपुर जिला कालाहाण्डी ओडिसा* व पिछे शीट मै बैठा व्यकित अपना नाम *निलु मांझी पिता गजाचन्द्र मांझी उम्र 27 वर्ष साकिन बिरीपोडी पोस्ट मनीकेरा थाना रामपुर जिला कालाहाण्डी ओडिसा* का रहने वाला बताये, जिन्हे नाकेबंदी के संबंध में जानकारी देकर उनकी विधिवत तलाशी ली गई । जिनके पास से पुलिस को पैकेट में बंधा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजन *10 किलो, कीमती ₹50,000* का मिला, पूछताछ में आरोपीगण कालाहांडी से बिलासपुर सप्लाई करने लेकर जाना बताये, डोंगरीपाली पुलिस आरोपियों से *10 किलो गांजा व पल्सर बाइक की जप्ती* कर आरोपियों पर NDPS Act. के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । इसके पूर्व दिनांक 14/07/2021 को सोहेला बरमकेला मार्ग में ही डोंगरीपाली पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करों से 15 किलो गांजा बरामद कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया था।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *