रायपुर में ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले तीन चोर पकड़ाए सीसीटीवी की मदद से हुई गिरफ्तारी
रायपुर। (वायरलेस न्यूज) रेसुब रायपुर ने जीआरपी टीम के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाकर ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले तीन चोरों को हजारों के तीन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। इस संबन्ध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज को बताया कि
ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा“ के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब/रायपुर व जीआरपी/रायपुर के द्वारा अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा संजय गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर के मार्गदर्शन में यात्री सामानों की चोरी में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी सीसीटीवी फुटेज तथा कॉल रिंकार्ड के आधार पर लगातार की जा रही है। आज दिनांक 05.01.23 को सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं कॉल रिकार्ड के आधार पर रेसुब पोस्ट/रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी एवं शासकीय रेल पुलिस/रायपुर प्रभारी एल एस राजपूत के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ. देवेश सिंह, आ. संदीप गिरी व जीआरपी रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह, प्र.आ. दीपक मिश्रा, आरक्षक/विकास पांडेय व हमराह के साथ सयुंक्त रूप से कार्यवाही करते हुयें 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कपंनियों रेडमी एमआई के 01 एवं ओप्पो का 02 मोबाईल फोन कुल मूल्य रू 34000/-की बरामदगी की गई। पकडें गयें आरोपियों से पूछताछ करने पर विशाल उर्फ सूर्या तांडी पिता – राजकुमार तांडी, उम्र-20 साल, निवासी- हड्डी गोदाम, कृष्णा नगर भिलाई ,थाना- सुपेला, जिला- दुर्ग (छ ग)। किशोर कुमार शांडिल पिता – एन के शांडिल, उम्र-37 साल, निवासी- क्वार्टर नं 21/।,सेक्टर 01भिलाई, सड़क नं 06 ,थाना- सेक्टर 06 भिलाई, जिला- दुर्ग (छ ग). राजेश वर्मा उर्फ सेठ्ठी पिता स्व. टीका राम वर्मा , उम्र-30 साल, निवासी- जनता कॉलोनी, पानी टंकी के पास,थाना- गुढियारी, जिला- रायपुर (छ ग) बताया। आगे पूछताछ में उनके द्वारा ट्रेन नं 15232(गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस),12130(आजाद हिंद एक्सप्रेस) एवं 12823 (संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) में चोरी करना बताया।गिरफ्तार आरोपियों को षासकीय रेल पुलिस/रायपुर में दर्ज अपराध क्रंमाक 114/2022 धारा-379 आईपीसी दिनांक 28-09-2022, 127/2022 धारा-379 आईपीसी दिनांक 20-10-2022 एवं रायपुर अपराध क्रमांक-01/2023 धारा- 41(1/4) CRPC,379 आईपीसी दिनांक 05-01-2023 में संलिप्त किया गया। पकडें गयें तीनों आरोपियों के विरूद्ध विधि वत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
