राहुल गांधी का बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है – अमर अग्रवाल

पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा – लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है

बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चैक पुराना बस स्टैण्ड में पुतला दहन कर राहुल गांधी व दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
पुतला दहन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है।
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान की कड़ा निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की और भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध ऐसी घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।
पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरी गुप्ता, सन्नी केशरी, वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेयी, देवेश खत्री, नीलेश सिंह, अंकित पाल, नितिन पटेल, आशीष गुप्ता, अमर राजपूत, विश्वजीत ताम्रकार, साहिल कश्यप, देवाशीष दत्ता, तनुज वोहरा, योगेश देवांगन, विवेक ताम्रकार, पृथ्वी श्रीवास, संदीप श्रीवास, विवेक शर्मा, विहद रामानी, आकाश यादव, मुकेश शर्मा, पंकज जायसवाल, गुलशन खाण्डेकर, मोनू मिश्रा, शुभम यादव, अमन सोनी, तुषार साव, शिवांश शुक्ला, मनीष कौशिक, विकास यादव, अशोक राजपूत, भानू श्रीवास, अरूण लास्कर, आकाश पाटले, किशन यादव, अनिकेत श्रीवास सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *