बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और पार्षद विष्णु यादव ने राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को बिलासपुर और मुंगेली जिला में कोई साफ सुथरी छवि वाले यादव समाज का कोई भी नेता नही मिला जो उन्हें एक भ्रष्टाचारी एक माफिया यादव समाज के छवि को खराब करने वाले व्यक्ति देवेन्द्र यादव को टिकट देना पड़ा जिनका नाम महादेव सट्टा घोटाले में शामिल है जो शराब घोटाला कोयला घोटाले का आरोपी है अपनी बातों में पिछड़ा वर्ग का हिमायत करने वाले राहुल गांधी जी आपके पार्टी में स्वच्छ छवि वाले नेता रामशरण यादव,भुवनेश्वर यादव और हमारे प्रेरणाश्रोत स्व बी आर यादव के सुपुत्र कृष्णकुमार यादव जैसे व्यक्ति छोड़कर एक लठैत एक डकैत को टिकट दिया है जोअपने ही समाज के यादव भाइयों के हक पर डांका डाल कर यहां चुनाव लड़ने आया हैं और राहुल गांधी उन्हे मदद करने आए हैं
इसलिए बिलासपुर जिला के लोग मुंगेली जिला की जनता, पूरा यादव समाज आपको कभी भी माफ नहीं करेगी विष्णु यादव ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि श्री राहुल गांधी जी को अपने इस कृत्य के लिए स्व बी आर यादव जी के प्रतिमा के सामने खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए ऐसा निर्णय लेकर कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर लोकसभा के समूचे यादव समाज सहित पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा में बसने वाला यादव समाज कांग्रेस की साजिश को समझ चुका है और समय आने पर अपने समाज के अपमान का बदला जरूर लेगी
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
