पाली (विशाल मोटवानी वायरलेस न्यूज़) खनिज रेत के अवैध उत्खनन, भण्डारण और परिवहन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सरकार और प्रशासन के इस एकतरफ़ा कार्यवाही का भाजयुमो पदाधिकारीयो ने कड़ा विरोध दर्ज किया है।
युवा मोर्चा ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि शासन अपनी कमजोरी छुपाने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है ।सरकार और प्रशासन पहले रेत खदानों अथवा अन्य संबंधित सभी नियम और कानून को व्यवस्थित करें ,खनिज रॉयल्टी निर्धारित करें और खदानों को खोलें। इसके बाद यदि कोई अवैध भंडारण, परिवहन और उत्खनन करता है तो प्रशासनिक कार्यवाही जायज और न्यायोचित होगा। शासकीय और निजी कार्यों के लिए हर किसी को रा -मटेरियल ईंट, गिट्टी, रेत आदि अन्य की आवश्यकता होती है । रेत रायल्टी पहले भी दे रहे थे और अभी देने के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन को पहले रॉयल्टी या खनिज कर का निर्धारण करना चाहिए तथा रेत खदान को आरम्भ करना चाहिए ।य़ह सरकार और प्रशासन की अपनी कमजोरियों को छुपाने का प्रयास है। सरकार को आम जनता के हितों और विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। केवल मुनाफाखोरी और जेब भरने का काम कर रही है। सरकार की कार्यवाही से विकास कार्य ठप हो गए हैं, वही सैकड़ों ट्रैक्टर मालिक-चालक, दैनिक वेतन भोगी, श्रमिक,मजदूर परिवहन कर्ता, और निर्माण से जुड़े सभी बेरोजगार हो गए हैं। यदि इस समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया तो भाजपा-भाजयुमो सड़क पर उतर कर जनहित में क्रमबद्ध आंदोलन छेड़ेगी ।जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
