बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 13,10,20 ) आज शाम 16:00 से 16:45 बजे तक राजभाषा विभाग वर्चुएल मीटिंग बिलासपुर स्टेशन में सम्पन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल वाणिज्य प्रबंधक-1,स्टेशन निदेशक,राजभाषा कार्यान्वन समिति अध्यक्ष श्री किशोर निखारे बिलासपुर के मार्गदर्शन में हुई जिसमें त्रैमासिक संगोष्ठी जनवरी 2020 से मार्च 2020 एवम अप्रैल 2020 से जून 2020 हिंदी में किये गए कार्यो की राजभाषा के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों द्वारा हिंदी में किये गए कार्यो की समीक्षा की गई । जिसमे लगभग सभी कर्मचारियों द्वारा हिंदी में कार्य किया जा रहा है, जिससे श्री किशोर निखारे जी द्वारा खुशी जाहिर की गई एवं आगे भी इसी प्रकार हिंदी में कार्य करने की प्रेरणा श्री निखारे जी द्वारा दी गई। बिलासपुर स्टेशन के सभी शाखा प्रभारी,उपस्थित रहे।
जिसमे मुख्य स्टेशन प्रबंधक श्री टी नित्त्यानंद, मुख्य यार्ड मास्टर एस के मोइत्रा,मुख्य वाणिज्य निरीक्षक धनंजय सिंह,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र कुमार गुप्ता,सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज & वॉगन आशुतोष स्वर्णकार,सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्दयुत श्याम कुर्रे, सीसीसी विद्दयुत चालक राऊत रॉय,राजभाषा विभाग एस उरांव , मुख्य लिपिक राजभाषा,वीके देवांगन लिपिक, डी चौबे कार्यालय अधीक्षक स्टेशन निदेशक, हेमंत साहू लिपिक स्टेशन निदेशक उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *