*रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई से यात्री सामान चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल बरामद*
बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़ 13 जून 2025)
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अपराध गुप्तचर शाखा, अनूपपुर द्वारा जून 2025 में चलाए गए विशेष अभियान के तहत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹42,489/- है । इन सभी मामलों को जीआरपी अनूपपुर में अपराध क्रमांक 013/2025, 037/2025 एवं 033/2025 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ब) एवं 305(1) बीएनएस में पंजीबद्ध किया गया है ।
रेलवे सुरक्षा बल समय-समय पर यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाती रही है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा, ऑपरेशन अमानत, तथा ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते जैसे अभियानों के माध्यम से न केवल यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है, बल्कि खोए हुए सामान को यात्रियों तक पहुँचाने एवं गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने जैसे मानवीय कार्य भी किए जाते हैं ।
रेलवे सुरक्षा बल पूरी तत्परता और समर्पण से अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है, और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
********
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
